रायपुर: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य और जिला स्तर पर होने वाले समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तिरंगा फहराएंगे।सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।
रायपुर में CM विष्णुदेव साय करेंगे ध्वजारोहण
राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री अपने संबोधन में प्रदेश की विकास यात्रा, सरकार की उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखेंगे।
प्रमुख जिला मुख्यालयों में ये नेता फहराएंगे तिरंगा
राजनांदगांव — विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
बिलासपुर — केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
दुर्ग — उप मुख्यमंत्री अरुण साव
बस्तर — उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
सरगुजा — आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम
महासमुंद — खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
दंतेवाड़ा — वन मंत्री केदार कश्यप
कबीरधाम — उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर — स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
इन जिलों में भी मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
रायगढ़ — वित्त मंत्री ओपी चौधरी
कांकेर — राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
सूरजपुर — महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
जांजगीर-चांपा — कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब
जशपुर — पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
बालोद — स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
बलौदाबाजार-भाटापारा — सांसद बृजमोहन अग्रवाल
बेमेतरा — सांसद विजय बघेल
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई — सांसद संतोष पांडेय
कोंडागांव — सांसद भोजराज नाग
बलरामपुर — सांसद चिंतामणि महाराज
सारंगढ़-बिलाईगढ़ — सांसद राधेश्याम राठिया
गरियाबंद — सांसद रूपकुमारी चौधरी
सक्ती — सांसद कमलेश जांगड़े
बीजापुर — सांसद महेश कश्यप
सुकमा — राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी — राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा
इन जिलों में विधायक होंगे मुख्य अतिथि
कोरबा — विधायक अमर अग्रवाल
धमतरी — विधायक अजय चंद्राकर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही — विधायक धरमजीत सिंह
मुंगेली — विधायक पुन्नूलाल मोहले
कोरिया — विधायक भैया लाल राजवाड़े
नारायणपुर — विधायक लता उसेंडी
पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त को राज्यभर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण, परेड और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।