छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर यानी आज से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।छत्तीसगढ़ सरकार इस वर्ष 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किसानों से धान खरीदी करेगी। किसान सोमवार से शुक्रवार तक निर्धारित केंद्रों में धान बेच सकेंगे। इस बार भी किसानों को प्रति क्विंटल धान के लिए 3100 रुपये का समर्थन मूल्य मिलेगा।
प्रदेश भर में धान खरीदी के लिए कुल 2739 केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने इस बार समर्थन मूल्य पर 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।
Comments (0)