राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में नवंबर अंत तक ठंड की वापसी हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना भी जताई है। हालांकि, इसके बाद अगले 2 दिनों तक कोई विशेष मौसम परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। आने वाले 24 घंटों के दौरान भी मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है।
पूरे प्रदेश में तापमान 30 डिग्री से नीचे
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पारा 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 29.2 डिग्री और सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6 डिग्री दर्ज किया गया।
Comments (0)