उज्जैन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु समेत 22 जोड़े विवाह बंधन में बंध रहे हैं। इस शादी में कई हस्तियां शामिल हुईं है।
उज्जैन के सांवराखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस विवाह कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, संत और महात्मा शामिल हुए हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी, बाबा रामदेव, पंडित धीरेंद्र शास्त्री, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज पहुंचे हैं।
Comments (0)