मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की बारात 21 अन्य दूल्हों के साथ सामूहिक विवाहस्थल पर पहुंची। शादी की रस्में उज्जैन के सांवराखेड़ी में हो रही हैं। वरमाला के दौरान बाबा रामदेव ने मंत्र पढ़े।
सामूहिक सम्मेलन में शामिल होने राज्यपाल मंगुभाई पटेल, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी, बाबा रामदेव, पंडित धीरेंद्र शास्त्री, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज पहुंचे हैंअखाड़ा परिषद सभी जोड़ों को सवा लाख रूपये और पतंजलि पीठ की ओर से बाबा रामदेव ने एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।
Comments (0)