कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को जहरीला सांप कहने को लेकर सियासत देखने मिलने लगी हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ( VD Sharma ) ने खड़गे पर करारा प्रहार किया है। बीजेपी अध्यक्ष ( VD Sharma ) ने कहा कि, यह देश का दुर्भाग्य है ऐसे लोग कांग्रेस में हैं। ऐसे लोग देश को जोड़ते नहीं हैं इनके तो खून में ही जहर है।
पीएम मोदी पर जितने प्रहार होते हैं, वो इतनी ही ताकत से आगे बढ़ते हैं
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आगे पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, पीएम मोदी पर जितने प्रहार होते हैं, वो इतनी ही ताकत से आगे बढ़ते हैं। वहीं कांग्रेस के वचन पत्र पर बीजेपी अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि, यह शुद्ध रुप से झूठा पत्र है। 15 महीनों में वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था।
कांग्रेस को मदरसों से इतना प्रेम क्यों है
वहीं मदरसों के मामले पर वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस को मदरसों से इतना प्रेम क्यों है। मदरसों में क्या परोसा जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। आगे उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने तो अल्पसंख्यकों का भी जीवन स्तर उठाने का काम किया है, ये बात पीएम मोदी जी भी बोल चुके है और हमारे अल्पसंख्यक भाई-बहन भी जान गई हैं।
श्रीअन्न के साथ मोदी के मन की बात सुनी जाएगी
30 अप्रैल को पीएम मोदी के मन की बात पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, श्रीअन्न के साथ मोदी के मन की बात सुनी जाएगी। आंगनबाड़ी में मन की बात सुनी जाएगी। मध्यप्रदेश के 64 हजार 100 बूथों पर विशेष तरीके से मन की बात सुनने के लिए आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - Sharad Pawar: पहलवानों को मिला शरद पवार का साथ, बोले – पहलवानों के आरोप गंभीर हैं मामले की चांज होनी चाहिए
Comments (0)