चुनावी साल को देखते हुए कांग्रेस नेता लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के सीनियर नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अशोकनगर पहुंचे। यहां उन्होंने पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और राज्य के सीएम शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधा हैं।
मोदी-शिवराज झूठों का शहंशाह हैं - दिग्विजय
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को झूठों का शहंशाह बताया हैं। कांग्रेस नेता सिंह ने पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह पर झूठे वादे कर लोगों को बरगलाने के आरोप लगाए हैं। पत्रकारों से आगे बात करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि, शिवराज सिंह द्वारा हजारों वादे किए, लेकिन उन वादों को पूरा नहीं किया। सिर्फ झूठे वादे कर जनता को धोखा दे रहे हैं।सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर बोले दिग्विजय
वहीं पत्रकार के गुना से चुनाव लड़ने वाले सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि, हमारे पास और भी कई उम्मीदवार हैं, अगर कोई नहीं लड़ता तो फिर देखेंगे। आपको याद दिला दें कि, कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता सिंह ने गुना लोकसभा से बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वो बीजेपी नेता सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने के तैयार हैं।Read More: दिग्विजय सिंह ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को बताया एमपी का अगला मुख्यमंत्री
Comments (0)