कर्नाटक चुनाव के नतीजों में भाजपा को मिली हार को लेकर प्रवीण(PRAVIN TOGADIA) तोगड़िया ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कर्नाटक में बजरंग बली भी नहीं बचा पाए। उन्होंने कहा कि(PRAVIN TOGADIA) कर्नाटक चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। राम मंदिर बन रहा है। भाजपा जीत नहीं रही है। यह भाजपा के लिए वेकअप कॉल है। कर्नाटक में बजरंग बली भी भाजपा को नहीं बचा पाए। मंदिर भी नहीं बचा पाया। यह भाजपा के लिए खतरे की घंटी है।
कांग्रेस ने बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करने का वादा किया था
गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस ने बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करने का वादा किया था। इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरा था। इसके बाद भी भाजपा को इसका लाभ नहीं मिला। कांग्रेस ने बड़ी आसानी से कर्नाटक में बहुमत हासिल कर लिया। भोपाल आए प्रवीण तोगड़िया ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
युवाओं को रोजगार देना चाहिए
तोगड़िया ने कहा कि लोगों को महंगाई से निजात चाहिए। रोजगार चाहिए। सरकार को एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना चाहिए। पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने चाहिए। मेरे यह सुझाव लोकसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिला सकते हैं। सरकार को किसानों को फसल के उचित दाम देने पर विचार करना चाहिए। बजरंग बली का नाम लिए बिना भी वोट मिल जाएंगे। 2024 में क्या होगा यह देश की जनता तय करेगी।
द केरल स्टोरी जैसी फिल्म बनाना शर्मनाक
तोगड़िया ने द केरल स्टोरी को लेकर भी अपनी बात रखी। तोगड़िया ने कहा कि द केरल स्टोरी जैसी फिल्म बनाना शर्मनाक है। देश में एंटी लव जिहाद कानून बने ताकि ऐसी फिल्म बनाकर वाहवाही न लूटी जाए। यह हमारे लिए शर्म की बात है कि हिंदू बहन-बेटियों के लिए ऐसी फिल्म बनाई जा रही है।
READ MORE:Engagement परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई की तैयारियां शुरू
Comments (0)