CG News : जगदलपुर। पुलिस ने दो साल से दस्तावेज लेकर फरार होने वाले बर्खास्त पटवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पटवारी के पास से राजस्व संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पटवारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
दो साल से दस्तावेज लेकर फरार होने वाले बर्खास्त पटवारी पर पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की और तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया है।