पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल (MP BJP:)जून में पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में एमपी बीजेपी 30 मई से 30 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी।इसदौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, प्रबुद्धजन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं को दिग्विजय सरकार के(MP BJP:) कार्यकाल की याद भी दिलाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक में लिया गया।बैठक में तय किया गया कि बूथ पर कार्यकर्ता के साथ पदाधिकारी भी रहे मौजूद रहें। पदाधिकारी रहेंगे तो कार्यकर्ता खुद काम करेंगे और आगे चलेंगे। दिग्गज नेताओं ने कहा कि चुनाव तक बूथ पर डटे रहना है।
भाजपा 30 मई से 30 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी
प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने बताया कि 30 मई से सभी लोकसभा केंद्रों, जिलों, मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर संगठनात्मक कार्यक्रम होंगे। जिनमें केंद्र सरकार के विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। इसी श्रृंखला में 21 और 22 मई को जिला कार्यसमिति, 22 और 23 मई को मंडल कार्यसमिति की बैठकें होंगी।
29 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मीडिया संवाद करेंगे। सभी लोकसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क के वृहद कार्यक्रम होंगे। जिनमें 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा, इनमें उत्कृष्ट खिलाड़ी, कलाकार और समाजसेवी परिवार होंगे। उनसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की चर्चा होगी।
READ MORE:Quad Summit: हिरोशिमा में क्वाड समूह के नेताओं की बैठक आज, पीएम मोदी होंगे शामिल
Comments (0)