MP NEWS - मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ( MP NEWS ) जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल एक दूसरे को टक्कर देने में लगे हैं।
लाड़ली बहना योजना में दिखा उत्साह
इस बार भाजपा ने चुनाव के ऐन वक्त पर लाड़ली बहना योजना को लाकर कांग्रेस को तो मुश्किल में डाल ही दिया है। साथ ही महिलाओं को भी अपने पक्ष में जोड़ने का काम किया है। भाजपा की सरकार इस योजना को लेकर आर्थिक रूप से पिछडी महिलाओं को हर माह 1 हजार रूपए देगी। योजना को भाजपा और सरकार दोनों ही बड़े जोर शोर से प्रचार और प्रसार कर रही हैं। इस योजना में महिलाओं के फार्म भी भराने लगे हैं और जून में महिलाओं को इस योजना की पहली किश्त भी मिल जाएगी।
नारी सम्मान योजना का शुभारंभ 9 मई को
अब कांग्रेस ने भी इस योजना का तोड़ करते हुए नारी सम्मान योजना बनाई है। पूर्व सीएम कमलनाथ इस योजना को 9 मई को छिंदवाड़ा जिले से शुरू करने जा रहे हैं। इस योजना में महिलाओं को हर माह 1500 रूपए के साथ ही 500 रूपए में गैस सिलेंडर देने की बात कही गई है। कमलनाथ ने कहा है कि यदि कांग्रेस की मध्य प्रदेश में सरकार बनती है तो नारी सम्मान योजना में महिलाओं को हर महीने 1500 रूपए बतौर सम्मान के दिए जाएंगे। वहीं गैस सिलेंडर के दाम करने के साथ ही एक बड़ी राहत दी है।
देखें कौन मारेगा बाजी
अब सवाल यह उठता है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने महिला मतदाताओं को इन योजनाओं के माध्यम से अपनी ओर जोड़ने का गेम खेला है लेकिन महिला मतदाता किसके पक्ष में जाती हैं। यह तो भविष्य ही बताएगा, लेकिन यह तय है कि इस बार महिला मतदाता और युवा मतदाता के हाथ में सत्ता की चाबी है। जो किसे मिलती है यह देखने वाली बात होगी।
Written by –DILEEP PAL
Comments (0)