मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। चुनावी साल में नेताओं के बीच जुबानी तीर अब तेज होने लगे है। बीजेपी- कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर तीखा प्रहार करते हुए उपमा और अलंकार लगाकर नए नए नाम से संबोधित करने लगे हैं। अब इसी कड़ी में मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को मदारी बताया है।
दिग्विजय और कमलनाथ झूठ बोलने वाले मदारी है
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कहा कि, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों झूठ बोलने वाले मदारी है। उन्होंने कहा कि, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों इक्ट्ठे होते और रात को मिलते हैं। फिर योजना बनाते हैं कि, तुम ये डमरू बजाना, मैं ये डमरू बजाऊंगा। तुम ये झूठ बोलना और मैं ये झूठ बोलूंगा। फिर दोनों अलग अलग रास्ते पर निकल कर झूठ बोलने लगते हैं। वीडी शर्मा ने लोगों को आगाह किया कि, इनके ( दिग्विजय सिंह और कमलनाथ) जाल में फंसना नहीं चाहिए। ये लोग तोते को जाल में फंसा कर तोते को रटाते हैं। ये वो मदारी हैं जो 24 घंटा झूठ बोलते हैं।राहुल-प्रियंका चुनावी हिंदू है - मंत्री सारंग
वहीं प्रियंका गांधी के एमपी दौरे पर निशाना साधते हुए मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि, 5 साल पहले चुनाव के समय राहुल गांधी मध्यप्रदेश आये थे, किसान कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ता का वादा किया, लेकिन पूरा नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि, कोट के ऊपर जनेऊ पहनकर राहुल गांधी और नर्मदा की आरती कर प्रियंका वाड्रा गांधी हिन्दू बनने की कोशिश करते हैं। यह वहीं कांग्रेस हैं जिसने कर्नाटक में बजरंगबली का विरोध किया और आज बजरंगबली की आरती उतार रहे हैं।Read More: शासन-प्रशासन की मिलीभगत से अतीत और जीवा की गई हत्या - डिंपल यादव
Comments (0)