भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी , पूर्व विधायक विशाल पटेल , अर्जुन पलिया , सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।