मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है। 2047 के लिए मध्य प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा। वहीं आवास योजना सतत चलाने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा नर्मदापुरम के बाबई में सोलर एनर्जी के लिए 100 एकड़ जमीन की और स्वीकृति मिली है।
मंगलवार को मंत्रालय में सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश की मोहन सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं। कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2047 के लिए मध्य प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके विभाग का प्रारूप मांगा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के भारत की तर्ज पर 2047 का मध्य प्रदेश का विजन बनाया जाएगा। 2047 के भारत का सपना पूरा करने के लिए 2047 के एमपी का विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा। इसे लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Comments (0)