चेयरकार वंदे भारत के बाद स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। इस ट्रेन का खजुराहो से छतरपुर के बीच के ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रॉयल किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। साथ ही ट्रॉयल की तारीख व समय भी तय किया जा रहा है। झांसी मंडल के रेल अधिकारी ने बताया कि ट्रेन अपने सफर पर निकलने से पहले झांसी मंडल के खजुराहो-छतरपुर रेलखंड में ट्रायल रन के लिए दौड़ाई जा सकती है। इसके बाद रेलवे बोर्ड तय करेगा कि ट्रेन का संचालन किस रूट पर और किस तिथि में होगा। इससे पहले खजुराहो रेलखंड पर वंदे भारत चेयरकार ट्रेन का भी ट्रायल रन होने के साथ ही संचालन किया जा रहा है।
160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौडऩे वाली इस ट्रेन में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।