पीसीसी चीफ मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाने के भाजपा के बयान पर कहा कि, केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी। 2004 से 14 तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ छग को मिला। 2014 से 18 तक भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है। छत्तीसगढ़ के साथ हमेशा भेदभाव किया गया। पीएम आवास को लेकर भाजपा झूठ बोलती है, जो आंकड़े हैं वो गलत हैं।
केंद्रीय नेतृत्व को नहीं है छग बीजेपी नेताओं पर विश्वास: Mohan Markam
वहीं कर्नाटक चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा के एक भी नेता को स्टार प्रचारक नहीं बनाने पर पीसीसी चीफ मरकाम ने तंज भरे लहजे में कहा कि, 15 साल सरकार रही भाजपा की डॉ रमन सिंह संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। केंद्र में भी सरकार है, इसके बाबजूद भी किसी छग के नेता को चुनाव प्रचार के नहीं बुलाया गया। वहीं मुख्यमंत्री बघेल को कांग्रेस से स्टार प्रचारक बनाया गया है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं में वो बात नहीं रह गई है कि केंद्रीय नेतृत्व इन पर विश्वास करे।
चुनाव के वक्त भाजपा दंगे फैलाने का काम करती
दुर्ग में आयोजित संभागीय बैठक पर भी पीसीसी चीफ ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, बूथों में कैसी मजबूती प्रदान की जाए इसकी तैयारी है। बूथ कमेटियों की समीक्षा की जा रही है। बूथ कमेटियों में जिम्मेदारियां दी गई है, कमियां है तो उस पर जांच कर रहे हैं। बूथ मजबूत होगा तो विस भी मजबूत होगा। ओम माथुर के संभावित दौरे और बीरनपुर घटना को लेकर आगे रणनीति बनाने की चर्चा को लेकर मरकाम ने कहा कि, जब-जब चुनाव नजदीक आता है तब-तब भाजपा दंगे फैलाने का काम करती है। हर प्रदेश को देख लीजिए। मुद्दे से भटकाने का काम भाजपा के द्वारा किया जाता है। धार्मिक ध्रुवीकरण किया जाता है। बिरनपुर घटना को हमारी सरकार ने तत्परता से हैंडल करने का काम किया, दोषियों को सख्त सजा मिले ऐसी व्यवस्था की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कर ले 2023 में कांग्रेसी सरकार बनेगी।
Comments (0)