MP NEWS - मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। ( MP NEWS ) इसी को लेकर बीजेपी-कांग्रेस का शीर्षनेतृत्व लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।वहीं कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह के बीच जुवानी जंग तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में आज कमलनाथ ने प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह पर जनमकर निशाना साधा हैं।
प्रदेश में चारों तरफ सत्यानाश और बर्बादी है - कमलनाथ
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, प्रदेश में चारों तरफ सत्यानाश और बर्बादी है। 5 महीने बाद होने वाला यह चुनाव किसी पार्टी का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेगा। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुख्यमंत्री नहीं रह गए हैं, बल्कि वह शिलान्यास, घोषणा की झूठी मशीन बन गए हैं। आज उन्हें बहनें, कर्मचारी और आम जनता की याद आ रही है।
हमारा संगठन बीजेपी के संगठन से कमजोर है - कमलनाथ
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर स्वीकार किया कि, हमारा संगठन बीजेपी के संगठन से कमजोर है। हमें संगठन को लगातार मजबूत करना होगा जिस पर हम लगातार काम कर रहे हैं। राजनीति अब स्थानीय हो गई है अब परंपरागत वोट नहीं मिलते एक ही घर के अलग-अलग सदस्य अलग-अलग पार्टी को वोट देते हैं।
कमलनाथ का सीएम शिवराज सिंह पर बड़ा आरोप
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आगे पत्रकारों से बात करते हुए सीएम शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सिंगरौली उर्जा धानी है यहां से मिलने वाले रेवेन्यू का उपयोग मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में कर रहे हैं। जबकि यहां का पैसा यहां के स्थानीय विकास में लगाना चाहिए। कमीशन से ही हर चीज संभव है।
Comments (0)