पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के साथ ही अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल बने हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। साथ ही राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
गुरुवार-शुक्रवार को भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, रतलाम, शाजापुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी जिले में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।Read More: बोर्ड की कापियों को जांचने में लापरवाही बरतने वाले 56 शिक्षक ब्लैक लिस्टेड
वर्तमान में पूर्वी बिहार से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। जो गंगटोक से होकर जा रही है। उधर पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ लाइन के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण जहां तापमान में विशेष बढ़ोतरी नहीं हो रही है। साथ ही आंशिक बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। उधर समुद्री तूफान बिपर्जय के गुरुवार रात को गुजरात के जखाऊ तट पर टकराने की संभावना है। इसके असर से शुक्रवार रात से ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
Comments (0)