MP NEWS - मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। चुनावी साल में बीजेपी ने संगठन को दुरुस्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया हैं। ( MP NEWS ) चुनावी साल में मीडिया टीम के कमजोर होने की शिकायतों के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया टीम की सर्जरी शुरु की है।
आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है
इसी क्रम में मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर की जगह आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं लोकेन्द्र पाराशर को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा छतरपुर की पूर्व विधायक ललिता यादव को बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ये हैं अभी प्रदेश प्रवक्ता
भारतीय जनता पार्टी की मीडिया टीम में सीनियर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, राम डांगोरे, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, केपी यादव, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, हितेश वाजपेई, राजपाल सिंह सिसोदिया, शशिकांत शुक्ला, पंकज चतुर्वेदी, सनव्वर पटेल, दिव्या गुप्ता दुर्गेश केसवानी, प्रहलाद कुशवाहा, नरेंद्र सलूजा और नेहा बग्गा प्रदेश प्रवक्ता हैं।
प्रवक्ता भी बदलेंगे
भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा मीडिया टीम में अभी नरेंद्र शिवाजी पटेल, जवाहर प्रजापति, प्रशांत तिवारी, अनिल पटेल, विवेक तिवारी, सचिन सक्सेना, आशीष तिवारी, दीपक जैन, जुगल किशोर शर्मा सह मीडिया प्रभारी हैं।
ये भी पढ़ें - राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा, CM Gehlot बोले- बीजेपी वाले मुझपर पत्थर फेकेंगे मैं उससे गरीबों के लिए मकान बना दूंगा —
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है। भाजपा किसी भी प्रकार की गलतियां नहीं करना चाहती है। इसी सिलसिले में कई बड़े बदलाब देखने को मिल रहे है। अब पार्टी ने अपनी मीडिया टीम में भी बदलाब कर दिया है।
ये भी पढ़ें - MP के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कमल नाथ को बताया राम, कहा – रावण वाली विचारधारा का करेंगे अंत
Comments (0)