एक जुलाई से शुरू हुआ मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र पांच जुलाई को समाप्त हो गया। 19 जुलाई तक चलने वाले सत्र में 14 बैठकें होनी थीं, पर पांच बैठकें ही हो पाईं। इस बीच 9 विधेयक सर्वसम्मति से पारित किए गए।दो दिन की चर्चा के बाद तीन लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपये का वर्ष 2024-25 का प्रदेश का बजट भी पारित किया गया। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस बजट का उपयोग किया किया जा सकेगा। निर्धारित अवधि से पहले अनिश्चितकाल के लिए सत्र स्थगित करने पर विपक्ष ने नाराजगी जाहिर की।
एक जुलाई से शुरू हुआ मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र पांच जुलाई को समाप्त हो गया। 19 जुलाई तक चलने वाले सत्र में 14 बैठकें होनी थीं, पर पांच बैठकें ही हो पाईं।