मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के खकराचौरई गांव में भेड़िए का साहस से सामना करने वाली श्रीमती भुजलो बाई से फोन पर की बात। मुख्यमंत्री ने भुजलोबाई के साहस की सराहना की एवं प्रोत्साहन स्वरूप 1 लाख रूपये स्वीकृत किए। मुख्यमंत्री ने फोन पर बार कर भुजलो बाई से कुशलक्षेम पूछी और उपचार संबंधी जानकारी ली। डॉ. मोहन यादव ने उचित इलाज के लिए कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देशित किया साथ ही आवश्यक होने पर भोपाल में उपचार के निर्देश भी दिए ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के खकराचौरई गांव में भेड़िए का साहस से सामना करने वाली श्रीमती भुजलो बाई से फोन पर की बात।