भगवान परशुराम जयंती पर राजधानी भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा(CM SHIVRAJ) मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए।इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणाएं की।(Parshuram Jayanti)सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की बात कही, इतना ही नहीं पुजारियों को 5 हजार रुपये भत्ता देने और गुफा मंदिर में नया भवन बनाने की घोषणा भी की। कहा कि मंदिरों की कोई भी गतिविधि सरकार संचालित नहीं करेगी। जितनी जमीन मंदिरों के नाम है, उनको कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे, बल्कि उनको पुजारी ही नीलाम कर सकेंगे।
सरकारी स्कूलों में संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति (Parshuram Jayanti)
आगे सीएम शिवराज ने कहा- सरकारी स्कूलों में संस्कृत के शिक्षकों की भर्ती प्रारंभ कर दी गई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 3,547 संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश के मंदिरों के पुजारियों को प्रतिमाह 5 हजार रुपए भत्ता और संस्कृत पढ़ने वाले कर्मकांडी बच्चों को स्कॉरशिप देने की पहल की गई है। गुफा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल भवन बनेगा। आठवीं की किताब में भगवान परशुराम के जीवन को सम्मिलित किया गया था, हम केवल अकबर को नहीं पढ़ाएंगे, हम राम को भी पढ़ाएंगे, परशुराम को भी पढ़ाएंगे। इतिहास को सही ढंग से लिखने की कोशिश करेंगे।
READ MORE: CHARDHAM YATRA :शुरू हुई चारधाम यात्रा, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले
Comments (0)