MP NEWS - मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। जिसे लेकर दोनों ही दल अपनी पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। सत्ता हासिल करने के लिए नेता बाबाओं का सहारा ले रहे है। अपने क्षेत्र में कथा करवा कर जनता के बीच अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है। ( MP NEWS ) चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही दल के नेता बाबाओं की शरण में जा रहे हैं। इस मामले में बीजेपी नेता तो आगे है ही, लेकिन कांग्रेस भी इससे पीछे नहीं है। राज्य के नेता बाबाओं के सहारे जीत का ताज पहनने के लिए आतुर है।
BJP बाबाओं को भी ED का डर दिखा रही है
इसी कड़ी में शिवराज सरकार में राज्यमंत्री रामखिलावन पटेल को स्वामी रामभद्राचार्य से जीत का जो आशीर्वाद मिला उस पर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक संजय यादव का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि, BJP बाबाओं को भी ED का डर दिखा रही है। ED के डर की वजह से ही बाबा BJP नेताओं को जीत का आशीर्वाद दे रहे है। कांग्रेस विधायक संजय यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, अपने पक्ष में माहौल बनवाने ले रही प्रायोजित आर्शीवाद लिया जा रहा है। अब चुनाव में उन्हें सिर्फ बाबाओं का ही सहारा है।
कमलनाथ एक बार फिर इस साल मध्य प्रदेश के सीएम बनेंगे
संजय यादव ने आगे बोलते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी वाले कर्म नहीं कर रहें, इसीलिए उन्हें जीत का फल भी नहीं मिलेगा। उन्होंने गीता का उदाहरण देते हुए कहा कि, गीता में लिखा है कर्म कर फल की इच्छा ना कर। या तो गीता गलत है या आशीर्वाद दे रहे बाबा गलत। कांग्रेस कर्म कर रही इसीलिए चुनाव में जीत होगी। कांग्रेस विधायक ने कहा कि, कर्मफल से कमलनाथ एक बार फिर इस साल मध्य प्रदेश के सीएम बनेंगे।
ये भी पढ़ें - Mohan Markam: मोहन मरकाम का केंद्र पर हमला, बोले – मोदी सरकार छग के साथ कर रही सौतेला व्यवहार
Comments (0)