CG News : बिलासपुर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। काम में लापरवाही बरतने और अनियमितताओं के चलते महिला प्राचार्य और दो व्याख्याताओं को निलंबित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय हाई स्कूल बहतराई जिला बिलासपुर की प्राचार्य निशा तिवारी, व्याख्याता जितेंद्र कुमार ध्रुव, व्याख्याता अल्का सिंह को निलंबित किया गया है।
बता दें कि जारी आदेश में बताया गया है कि स्कूल की प्राचार्य निशा तिवारी दिनांक 18.07.2022 से 25.09 2022 तक कुल 70 दिनों तक मेडिकल लीव में रही थी। उनके अवकाश में रहने के दौरान व्याख्याता एलबी श्वेता सिंह प्रभारी प्राचार्य के पद पर थी। इस दौरान दूसरे शिक्षकों ने इसका फायदा उठाया। स्कूल में पदस्थ व्यख्याता एलबी अल्का सिंह और व्याख्याता जितेंद्र कुमार ध्रुव ने भी छुट्टियां ले लीं। दोनों ने प्रभारी प्राचार्य अल्का सिंह को अवकाश के लिए आवेदन देने की बजाय निशा तिवारी को दे दिया और निशा तिवारी ने खुद अवकाश में रहने के बावजूद उनका छुट्टियां स्वीकृत कर दीं।
MP/CG
Comments (0)