मध्यप्रदेश में अब चुभने वाली धूप पड़ने लगी है। गर्मी तेज पड़ने(TORTURE OF SUMMER) लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 मई से तापमान 45 तक जाएगा। इस(TORTURE OF SUMMER) दौरान लू भी चलेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने नौतपा को लेकर भी अनुमान जताया कि 6 दिन तेज गर्म पड़ेगी तो 3 दिन बारिश हो सकती है।
कुछ जिलों में बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी तेज हवाओं के साथ बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है। लेकिन मौसम में इसका बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में वेदर सिस्टम कमजोर होने की वजह से मौसम में बदलाव आ गया है। प्रदेश में एक बार फिर से तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि अब 15 जून तक प्रदेश में लगातार भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। ऐसे में रात और दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि होगी।
इन इलाकों में पड़ेगी तेज गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ ही छतरपुर जिले के नौगांव और खजुराहो के अलावा पन्ना जिले में तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर में गर्मी असर थोड़ा कम रहेगा। 15 मई से प्रदेश में गर्म हवा के थपेड़े चलेंगे। साथ ही तापमान बढ़ेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार नौतपा तपने के आसार हैं। नौतपे में छह दिन गर्मी और तीन दिन बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है।
READ MORE:PRAVIN TOGADIA: बजरंग दल को लेकर उठे विवाद पर बोले तोगड़िया, कहा- इस संगठन को कोई बैन नहीं कर सकता