CG News : रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा पंडित आर.डी. तिवारी स्कूल से प्रातः 6ः00 बजे ’’वॉकेथान’’ प्रारंभ हुई। मण्डल के सदस्य सचिव श्री आर.पी. तिवारी ने हरी झण्डी दिखा कर वॉकेथान रैली का शुभारंभ किया रैली में स्कूली बच्चे, प्रमुख शासकीय अधिकारी, प्रमुख कॉरपोरेट के प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों सहित लगभग 500 लोगों ने भाग लिया। पं. आर.डी. तिवारी स्कूल, आमापारा, रायपुर से प्रारंभ यह रैली चार चेक प्वाइंट – विवेकानंद आश्रम, राजकुमार कॉलेज, अनुपम उद्यान एवं साइंस कॉलेज से होते हुए प्रातः 08ः30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम, रायपुर में रैली का समापन किया गया। वॉकेथान रूट पर बनाये गये चैक प्वाइंट पर कॉरपोरेट सेक्टर के प्रतिनिधियांे द्वारा अपने क्षेत्र पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रमुख कार्य एवं उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगायी गयी। साथ ही भारत माता ईको क्लब, बिलासपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरणीय माईम शो का आयोजन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं सभी वर्गों में पर्यावरणीय जागरूकता के उद्देश्य से सिग्नेचर प्वाइंट बनाया गया, जिस पर बड़ी संख्या में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अपने हस्ताक्षर किये।
संरक्षण के लिये जन-भागीदारी जरूरी : मंत्री अकबर बोले
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल को 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तीन विश्व रिकार्ड प्राप्त हुए इनमें गोबर पेंट से 3600 स्क्वैयर फीट की कैनवास पेंटिंग बनाये जाने पर लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 पर्यावरण संरक्षण की शपथ लिये जाने पर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और वर्ल्ड रिकार्ड बुक की ट्राफियां और प्रमाण-पत्र मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा मण्डल के अध्यक्ष सुब्रत साहू को प्रदान किए मंत्री अकबर ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ’’व्यक्तिगत आदतों और व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना’’ विषय पर आधारित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति और जीवन के बीच गहरा संबंध होता है। इसके संरंक्षण तथा संवर्धन में ही जीवन की सुरक्षा और हमारे भविष्य की खुशहाली निर्भर है। वर्तमान में पर्यावरण का संरक्षण व प्रदूषण पर रोकथाम अत्यंत आवश्यक है और इसमें हम सबकी भागीदारी होनी चाहिएकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ विधायक सत्यनाराण शर्मा ने कहा कि प्रकृति हमारी धरोहर है और इसे बचाने के लिये पूरे विश्व को एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करना होगा. मण्डल के अध्यक्ष और अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने मण्डल के कार्यकलापों की जानकारी देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोके जाने के लिये व्यक्तिगत प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने मण्डल के जनभागीदारी के साथ प्राप्त तीनों विश्व रिकार्ड की जानकारी दी और मण्डल को इसके लिये बधाई दी
Comments (0)