मध्य प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान जोर शोर से चल रहा है। बीजेपी ही नहीं अब इस अभियान की तारीफ विपक्ष के नेता भी करने लगे हैं। दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने इसकी सराहना की है। हालांकि इस बीच उन्होंने सरकार से प्रदेश में काटे जा रहे पेड़ पर रोक लगाने की भी मांग की है। लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, मध्य प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का अभियान स्वागत योग्य है।परंतु सैंकड़ों पेड़ जो काटेजा रहे हैं,विशेषकर वन क्षेत्र में उनको रोकना लगाने से भी ज्यादा आवश्यक है। तभी भारत मां की आत्मा को शांति मिलेगी।”
मध्य प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान जोर शोर से चल रहा है। बीजेपी ही नहीं अब इस अभियान की तारीफ विपक्ष के नेता भी करने लगे हैं।
Comments (0)