CG News : भानपुरी। जिला बस्तर एवं नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल भानपुरी द्वारा शहीद वीर गुण्डाधुर पुरखौती सम्मान यात्रा का विभिन्न गांवों में भव्य स्वागत किया गया। शहीद वीर गुण्डाधुर के जन्मस्थान ग्राम पंचायत नेतानार में विधिवत आरंभ पुरखौती सम्मान यात्रा आज तीसरे दिन नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल भानपुरी अंतर्गत अलनार, सिवनी, बड़े आमाबाल, मुंडागाव, कावड़गांव, मांदलापाल व कुंगारपाल में पहुँची।
गुंडाधुर पुरखौती सम्मान यात्रा
जहाँ आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत कर यात्रा को आगे बढ़ाया।शहीद वीर गुण्डाधुर पुरखौती सम्मान यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिये विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासी जननायक लड़ाई लड़ते रहें है। अंग्रेजो के गोला बारूद की लड़ाई कोआदिवासी वीरों ने तीर धनुष से जवाब दिया। परन्तु देश का दुर्भाग्य है कि सत्ता में सबसे अधिक समय तक काबिज रहें वाली कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों के गौरवमयी इतिहास को दबाएं रखा। वर्तमान में भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासियों के गौरव को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। कश्यप ने कहा कि शहीद वीर गुंडाधुर पुरखौती सम्मान यात्रा शहीदों के इतिहास को सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गयी हैं।
Read More: छत्तीसगढ़ के दो IAS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमित अग्रवाल UIDAI के CEO नियुक्त, सुबोध सिंह बने NTA के डायरेक्टर जनरल
Comments (0)