एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। अब मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं कांग्रेस ने इस साल होने वाले चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के नेता इस सम्बन्ध में लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि, इस बार शिवराज सरकार के लिए विधानसभा चुनाव में 30 सीट जीतना भी नामुमकिन होगा।
दिग्विजय सिंह का बड़ा का दावा
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह का वो बयान भी साझा किया है जिसमें उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनाने का दावा किया था। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा दवा करते हुए कहा था कि, कमलनाथ जी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। मध्यप्रदेश के 99% लोग चाहते हैं कि, कांग्रेस पार्टी कमलनाथ जी के नेतृत्व में चुनाव लड़े और सरकार बनने पर कमलनाथ जी ही मुख्यमंत्री बनें।दिग्विजय ने जनसम्पर्क अभियान को बताया गाली गलौज अभियान
वहीं इसके इलके साथ ही कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के जनसम्पर्क अभियान पर भी निशाना साधा हैं। कांग्रेस नेता ने बीजेपी के जनसम्पर्क अभियान को नाकाम बताते हुए जनसम्पर्क अभियान को गाली-गलौज अभियान की संज्ञा दे डाली। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा नेता पूरे प्रदेश में जनसम्पर्क अभियान चला रहें हैं जिसमें कुछ समय पहले गली गलौज होने की खबर सुर्ख़ियों में थी।Read More: सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान,अगले साल से भोपाल में 1 जून को रहेगी छुट्टी
Comments (0)