मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजा भोज एयरपोर्ट पर(Mukhyamantri Teerth Darshan) आयोजित एक कार्यक्रम में 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को विमान से प्रयागराज रवाना किया। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य बन गया है जो बुजुर्गों को विमान से (Mukhyamantri Teerth Darshan)मुफ्त तीर्थ यात्रा करने का अवसर दे रहा है। इसके बाद फ्लाइट में सवार बुजुर्गों के बीच सीएम शिवराज पहुंचे। यहां भोपाल हवाईअड्डे से प्रयागराज जाने वाले तीर्थयात्रियों से फ्लाइट में बातचीत की और सभी को हर हर गंगे कह कर रवाना किया।
21 मई से 19 जुलाई तक का कार्यक्रम
- 21 मई – भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज
- 23 मई – आगर-मालवा जिले के तीर्थयात्री हंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी
- 25 मई – बैतूल के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा, मथुरा-वृंदावन
- 26 मई – देवास के तीर्थयात्री हंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी
- 3 जून – खंडवा के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर
- 4 जून – हरदा के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज
- 6 जून – मंदसौर के तीर्थयात्री हंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी
- 8 जून – नर्मदापुरम के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा, मथुरा-वूंदावन
- 9 जून – नीमच के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी
- 15 जून – बड़वानी के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर
- 16 जून – इंदौर के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर
- 18 जून – दमोह के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज
- 3 जुलाई- अलीराजपुर के तीर्थ-यात्री हंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी
- 4 जुलाई- राजगढ़ के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन
- 6 जुलाई- सीहोर के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन
- 7 जुलाई- धार के तीर्थयात्री हंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी
- 6 जुलाई- रायसेन के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज
- 9 जुलाई- झाबुआ के तीर्थयात्री हंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी
- READ MORE:Weather Update: मध्यप्रदेश-दिल्ली समेत इन राज्यों में 22 मई तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप, जानें आपके राज्य का हाल
Comments (0)