Bhopal: मध्य प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर नजर रखने का काम महिलाओं के जिम्मे किया जा रहा है। गांव-गांव में लाडली बहना सेना बनाई जाएगी। जो योजनाओं पर निगरानी रखेगी। राज्य में महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ महिलाओं के बेहतर तरीके से मिले, इसके लिए सभी ग्रामों में लाडली बहना सेनाएं बनेंगी। बड़े ग्रामों में 21 सदस्य और छोटे ग्रामों में 11 सदस्य शामिल की जाएंगी।
सभी ग्रामों में बनेगी लाडली बहना सेनाएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर नजर रखने का काम महिलाओं के जिम्मे किया जा रहा है। गांव-गांव में लाडली बहना सेना बनाई जाएगी जो योजनाओं पर निगरानी रखेगी। राज्य में महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ महिलाओं के बेहतर तरीके से मिले, इसके लिए सभी ग्रामों में लाडली बहना सेनाएं बनेंगी।
जन जागरूकता फैलाने का करेगी काम
वहीं लाडली बहना सेना को लेकर भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी यह कदम ऐतिहासिक है। समाज की जागरूक बहने लाडली सेना के तौर पर अपने आसपास उन महिलाओं की मदद करेंगे जिनको किसी प्रकार की समस्या हो जा योजनाओं का लाभ चाहिए। छोटी-बड़ी समस्याओं में जन जागरूकता फैलाने का काम भी करेंगी।
कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
तो वही मामले पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को हमेशा वोट बैंक माना है। लेकिन अब अपने आप को वोट बैंक नहीं बनने देंगी शिवराज जी अब चाहे बहना बनाए चाहे सेना बनाए अब अपना दुरुपयोग नहीं करने देंगी।
सरकार लगातार कर रही नई योजनाओं की घोषणा
सरकार लगातार हर क्षेत्र में योजनाओं की घोषणा तो करती जा रही है। लेकिन सरकार के लिए सबसे चुनौती भरा काम इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाना है। अब देखना यह होगा कि यह लाडली बहना सेना कब तक तैयार होती है। साथ ही महिलाओं को इसका किस तरह से लाभ मिलता है।
Written By- Pradeep Talreja
Comments (0)