CG News : रायपुर।घटना उरला थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की पहचान आयुष यादव 6 साल और आदर्श यादव 4 साल के रूप में हुई है। आज सुबह लगभग 7-8 बजे से दोनों बच्चे घर में नहीं थे। परिजन आसपास में पता-तलाश कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद आज दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास उनके घर के पास तालाब में बच्चों की लाश को बरामद किया गया। दोनों बच्चे सगे भाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।राजधानी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा हुई, यहाँ उरला के लटर्रा तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चे सगे भाई है। ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश को तालाब से बरामद कर लिया है। परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर बच्चों की मौत से घर में मातम पसर गया है।
Comments (0)