किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नमो चौपाल का निर्माण किया जाएगा। मंत्री पटेल उज्जैन में हुए कृषि मेले के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नमो चौपाल पर किसान, ग्रामीण और कृषि वैज्ञानिक खेती-किसानी पर सामूहिक चर्चा करेंगे। मेले में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से आह्वान किया कि वे ऑर्गेनिक खेती की ओर आगे बढ़ें। वहीं मंत्री पटेल ने एग्री एक्सपो में लगाये गये विभिन्न स्टाल का अवलोकन किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि जननी जन्म-भूमि हम सबके लिये महान है। किसानों से आधुनिक खेती, उन्नत खेती, जैविक खेती आदि की चर्चा के लिये इस कृषि मेलों का आयोजन किया जा रहा है। किसानों के हित में मंडियों का सुदृढ़ीकरण किया गया है। उन्होंने कृषि सम्बन्धित योजनाओं का विस्तार से जिक्र करते हुए किसानों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लें। शिवराज सरकार किसानों की चिन्ता करने वाली सरकार है। पहले कृषि विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती सम्बन्धित विषयों को पढ़ाया नहीं जाता था, परन्तु अब उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे इस सम्बन्ध में पढ़ाने का कार्य करें, जिससे हमारे किसान अधिक से अधिक प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर सकें।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती करें। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने कहा कि मोटा अनाज का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। मोटा अनाज खाने में अधिक उपयोग करें। स्थानीय विधायक श्री पारस जैन ने कहा कि किसान जैविक खेती कर उत्पादन बढ़ायें। मेले में सर्वश्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, अनिल जैन कालूहेड़ा, सोनू गेहलोत, भारत सिंह बैस, विनोद शर्मा, कमल आंजना, नाहर सिंह पंवार, किसान आदि उपस्थित थे।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नमो चौपाल का निर्माण किया जाएगा।
Comments (0)