मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार दोपहर अचानक राजधानी के भदभदा इलाके में स्थित साइबर पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने दो दिन पहले साइबर पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट से बचाए गए विवेक ओबेराय से फोन पर बात की। ओबेराय ने मुख्यमंत्री और पुलिस को इसके लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां कहा, पुलिस साइबर क्राइम रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ठग बहुत दुस्साहस दिखा रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट से ओबेराय को छुड़ाने के दौरान ठग असली पुलिस से भी आईडी कार्ड मांग रहे थे। देश की पहली घटना है, जब कोई डिजिटल अरेस्ट हुआ हो और उसे लाइव बचाया गया हो। डिजिटल ठगी रोकने के लिए हमने प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक साइबर थाना खोलने का निर्णय लिया है।

Comments (0)