आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर PCC चीफ कमलनाथ अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। आज PCC चीफ देवास के खातेगांव पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत कमलनाथ ने नर्मदा मैया की जय के साथ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ये कृषि क्षेत्र है। मैं किसानों को प्रणाम करता हूं। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई।
18 साल शिवराज सिंह सरकार में रहे तब याद नहीं आई बहनों की
वहीं शिवराज सरकार पर हमला बोलत हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, प्रदेश में 18 साल शिवराज सिंह की सरकार रही। आज इन्हें बहना योजना की याद आई। 18 साल उन्हें बहनों की याद नहीं आई। पीसीसी चीफ ने शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये झूट की मशीन है, रोज एक घोषणा करते हैं। बिना घोषणा किए इन्हें नींद नहीं आती।
बीजेपी ने खरीद-फरोख्त कर हमारी सरकार गिरा दी
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। हमने अपना लक्ष्य बनाया। कृषि क्षेत्र बढ़ाया। 1 लाख 13 हजार किसानों का कर्जा माफ किया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कृषि क्षेत्र में मजबूती आए, इसके लिए काम किया। लेकिन बीजेपी ने खरीद-फरोख्त कर हमारी सरकार गिरा दी।
आज मध्यप्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार, माफिया, मिलावट से है
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने राज्य की शिवराज सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, आज मध्यप्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार, माफिया, मिलावट से है। इसलिए यहां कोई उद्योग लगाने नहीं आ रहा है। आगे उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि, मैं शिवराज सिंह से पूछना चाहता हूं, इतने साल आपने क्या किया? उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज तरह-तरह की बात करते हैं, लेकिन, रोजगार की बात नहीं करते, कृषि की नहीं बात करते है। मोदी जी भी यही करते हैं। राष्ट्रवाद का पाठ हमें पढ़ाने आए हैं। राष्ट्रवाद की बात हमसे करते हैं।
हमारी सरकार आएगी तो हम 500 रुपए में गैस सिलेंडर और बहनों को 1500 देंगे।
कमलनाथ ने एक बार फिर अपने वादे को याद दिलाते हुए कहा कि, राज्य में हमारी सरकार आएगी तो हम 500 रुपए में गैस सिलेंडर और बहनों को 1500 देंगे। किसानों का कर्जा फिर माफ किया जाएगा। लेकिन इसके लिए आपको संकल्प लेना होगा। कमर कसनी करनी होगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, भविष्य आपके हाथ में है। कांग्रेस का साथ मत देना, कमलनाथ का साथ मत देना, आप केवल सच्चाई का साथ देना।
ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद CM Yogi ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया
Comments (0)