MP NEWS - एमपी में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इसी को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारी में जुट गई है। ( MP NEWS ) इसी कड़ी में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, जनता परिवर्तन के मूड में है और कमलनाथ सीएम बनेंगे।
35-35 करोड़ में MLA बेचने वाले BJP में हावी
जयवर्धन सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस के लिए चुनौती मामने से इनकार करते हुए कि, वे (सिंधिया) सीएम शिवराज सहित बीजेपी के लिए परेशानी बनेंगे। उन्होंने आगे सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि, जिन नेताओं ने 30- 40 साल निःस्वार्थ भाव से समर्पित होकर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम किया है, उनके ऊपर एक ऐसे शख्स आकर बैठ गए हैं जिन्होंने सौदा किया है। पैसे लिए हैं। 35- 35 करोड़ रुपए में विधायक बेचे हैं। वो ( सिंधिया समर्थक) लोग आज भाजपा में हावी हो रहे हैं।
आम जनता चाहती है कि, कमलनाथ को एक बार पूरे 5 साल मिले
कांग्रेस के विधायक जयवर्धन सिंह ने पत्रकारों से कहा कि, पूरे मध्यप्रदेश में इस बार परिवर्तन की लहर है। राज्य की आम जनता चाहती है कि, कमलनाथ को एक बार पूरे 5 साल मिले। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, उनके ( कमलनाथ ) 15 महीने में पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में गौ माता के लिए गौशाला बनाई। बिजली के बिल 100 रुपए सौ यूनिट किए। राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने की शुरुआत की। शिवराज शरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, पिछले 3 साल में यह सौदेबाजी वाली सरकार घमंड और अहंकार में है। बीजेपी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, महंगाई से जनता परेशान है।
सिंधिया कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं, बीजेपी के लिए ही परेशानी है
जब कांग्रेस नेता से पत्रकार ने सवाल किया कि, क्या सिंधिया ग्वालियर चंबल में कांग्रेस के लिए चुनौती होगे तो इस का जवाब देते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि, सिंधिया कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं, बीजेपी के लिए ही परेशानी है। ग्वालियर चंबल में हमारे पास कई मजबूत नेता है। हमारा नेतृत्व मजबूत है। हम सब मिलकर काम करेंगे। एक होकर काम करेंगे। आज ग्वालियर चंबल अंचल के पुराने भाजपा के नेता परेशान हैं।
ये भी पढ़ें - सिविल सर्विस डे के मौके पर बोले Cm Shivraj- “मैं आईएएस हूँ ठीक कर दूंगा दो मिनट में, यह भाव मन में न आये”
Comments (0)