भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक देश भर में महाअभियान शुरु किया है। जिसे मध्यप्रदेश में पूरी शिद्दत से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर जिले के 100 प्रभावी लोगों को जोड़ेंगे। इस अभियान में भाजपा का सत्ता और संगठन अलग-अलग वाहनों से गली-गली घर-घर दस्तक देना शुरु कर दिया है। इसके तहत सरकार ने जहां सीएम जनसेवा अभियान फेस-2 के तहत प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर हर गली तक दस्तक दी है तो अब मोदी सरकार के नौ साल प्रदेश भर में माहभर विशेष संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
बीजेपी100 विशेष प्रभावसील लोग के पास जाएगी
इस अभियान के तहत 5 करोड़ लोगों के साथ 30 हजार विशेष परिवार और 100 विशेष प्रभावसील लोग अगर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में जुड गए अथवा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष समर्थन करते हैं तो उनके दायरे में आने वाले लोग भी प्रभावित होंगे। इसी लिए इन 100 प्रभावशील लोगों के यहां पार्टी के बड़े नेता पहुंचेंगे। भाजपा का मानना है कि, इसी बहाने चुनाव से पहले भाजपा पूरे प्रदेश को नाप लेगी। इससे वोट बैंक में भी फायदा होगा और पार्टी,सरकार का काम आसान हो जाएगा।अंतर्राष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी से मिले वीडी शर्मा
इस अभियान के तहत एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी और डॉक्टर के घर पहुंचे। उसके बाद प्रदेश का नाम रौशन करने वाले प्रभावशील गैर राजनीतिक लोगों के यहां भाजपा के नेता पहुंचे। प्रदेश सरकार के प्रति बढ़ी एंटीइंकंबेंसी से भाजपा बखूवी परिचित है और यही कारण है कि एंटीइंकंबेंसी को प्रो-इंकंबेंसी में कैसे तब्दील करना है वो भाजपा जानती है।इस अभियान को अपना मास्टर स्ट्रोक मानती है
गुजरात चुनाव से पहले भी एंटीइंकंबेंसी की बात कही जा रही थी लेकिन भाजपा ने वहां पर अपने प्लान को एक्जीक्यूट किया और वहां पर भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनी है। लिहाजा अब भारतीय जनता पार्टी इस अभियान को अपना मास्टर स्ट्रोक मान कर काम कर रही है और यह मानती है कि, 100 प्रभावशील लोगों के घर पहुंचने पर एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित होगी।Read More: Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार, राजस्थान में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
Comments (0)