एमपी में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। सभी पार्टियां चुनावों की तैयारियों में जुट गई हैं। दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज करने जा रही है। पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 25 जून को एमपी आ रहे है।
ग्वालियर में विशाल आमसभा
पार्टी ग्वालियर से चुनाव रण की शुरुआत करने जा रही है।पार्टी का दावा है कि इस महारैली में हजारों की संख्या में लोग उमड़ेंगे। ग्वालियर में आयोजित महारैली के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी रैली आयोजित की जाएगी। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने बताया कि महारैली की तैयायरियाँ जोरों पर है। पार्टी प्रमुख के चुनावी आगाज को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।Read More: NCP में बड़ा बदलाव, शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया
Comments (0)