पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आज एमपी लूट और अवैध उत्खनन का प्रदेश बन गया है। अपराध में नंबर वन बन गया है। यह हालत इन्होंने मध्यप्रदेश की कर दी है। शिवराज सिंह की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है।
शिवराज सिंह के पाप का घड़ा तो भर चुका है
एमपी कांग्रेस के प्रदेश आध्यक्ष और पूर्व सीएम ने राज्य के मुखिया शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, बचे आखिरी पांच महीने में शिवराज सिंह ये सोच रहे है कि, जो घोषणा कर रहे है, इससे पाप धूल जाएंगे, लेकिन इनके पाप का घड़ा तो भर चुका है। उन्होंने आगे कहा कि, शिवराज सिंह ने ऐसी हालत कर दी है कि, एमपी आज घोटालों और अपराध का प्रदेश बन गया है।किसने जुर्म किया है, किसे ठिकाने लगाना है
कमलनाथ ने कहा कि, हरसूद के लोगों के साथ इंसाफ नहीं हुआ है। पूर्व में हरसूद विकास और व्यापार का केंद्र था, लेकिन आज हरसूद क्या है, कुपोषण की राजधानी ये बन गई है भ्रष्टाचार की राजनीति यहां हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, भाजपा नेता और सब अधिकारी सुन ले, कल के बाद परसों भी आता है। किसने जुर्म किया है, किसे ठिकाने लगाना है वह समझ ले। अब कमलनाथ 2018 का मॉडल नहीं है, कमलनाथ 2030 का मॉडल है।मैं भी सौदा कर सकता था - कमलनाथ
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मंच से कहा है कि, हमने 15 महीने की सरकार दी जिसमें ढाई महीने लोकसभा की आचार संहिता में चला गया। 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, लेकिन सौदा कर लिया और सरकार बना ली। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, मैं भी सीएम था, मैं भी सौदा कर सकता था। विधायकों ने मुझेसे बात की थी लेकिन मैं मध्यप्रदेश की पहचान सौदे से नहीं करना चाहता था।Read More: कोल्हापुर विवाद पर संजय राउत बोले - पोस्टर लगाने वालों को ठोक देना चाहिए
Comments (0)