भोपाल की बड़ी झील मानसून में बेहद खूबसूरत दिखाई देती है।इस झील में आप शाम के समय बोटिंग कर सकते हैं तो सुबह के वक्त इस झील के किनारे ठंडी हवा आपको दिन भर के लिए फ्रेश कर देती है। मानसून में भोपाल का मौसम शानदार हो जाता है।सबसे खास बात ये है कि भोपाल पहाड़ियों के बीच बसा है।ऐसे में भोपाल के आसपास के जंगलों में ट्रैकिंग के लिए बेहतरीन माहौल होता है।
भोपाल के आसपास भी हैं टूरिस्ट प्लेस
भोपाल में मनुआभान की टेकरी ऊंचाई पर स्थित है।पहाड़ की ऊंचाई से पूरा भोपाल नज़र आता है। बड़ा तालाब तो यहां से बेहद ख़ूबसूरत लगता है।कलियासोत, केरवा और कोलार डैम घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। बारिश के मौसम में जब इन बांधों के गेट खुलते हैं तो ऩजारा देखने लायक होता है।
अमरकंटक
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक में चारों तरफ हरियाली नजर आती है।यहां से नर्मदा नदी भी निकलती है।यहां स्थित कपिल धारा को दूध धारा के नाम से भी जाना जाता है। यहां पहाड़ों के बीच से लहरें नर्मदा नदी से मिलती हैं। यहां से बहती नदी की धार को देखकर लगता है मानो सफेद दूध बह रहा हो। बारिश के समय आप यहां से घूम कर जब जाएंगे, तो यहां की ख़ूबसूरती भूल नहीं पाएंगे।
पचमढ़ी
पचमढ़ी हिल स्टेशन राजधानी भोपाल से करीब 250 किलोमीटर दूर है। यहां स्थित ऊंची चोटी को धूपगढ़ के नाम से जाना जाता है। इसे मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी कहा जाता है। यहां सैलानी सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घूमने आते हैं।इन पहाड़ियों के बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त बहुत सुंदर लगता है। बारिश के समय पर पचमढ़ी और भी ज़्यादा खूबसूरत नज़र आता है।
Comments (0)