CM Baghel's statement प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अरुण साव के बुद्धि पर तरस आता है। सीमेंट, डीजल, पेट्रोल का रेट कौन तय करता है, सेस किसने लगाया, सेंट्रल एक्साइज की ड्यूटी किसकी है सबको पता है। इस तरह गुमराह करने की कोशिश उन्हें नहीं करनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि, रेत खदानों का भी ऑक्शन हुआ है। भाजपा अपने शासन में क्या फोकट में घर पहुंचा कर रेत देती थी।
सीएम बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना CM Baghel's statement
CM Baghel's statement भाजपा जबरजस्ती सरकार को बदनाम करने की कोशिश ना करे। आगे सीएम ने कांग्रेस नेताओं के भाजपा के संपर्क में होने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, एक नंदकुमार साय कांग्रेस में आ गए तो इतनी बौखलाहट दिखाई दे रही है। जबकि हमने कभी प्रयास नहीं किया, वो खुद आ गए, हमने उनको केवल कांग्रेस ज्वाइन कराया।
आदिवासी नेता के सम्मान में सीएम ने उठाए सवाल
जनता को राशन नहीं मिल रहा है ऐसी बात बिल्कुल नहीं है। जनता को बराबर चावल, नमक और आदिवासी अंचलों में गुड़ और चना मिल रहा है। कहीं कहीं शॉर्टेज है कहीं दुकानों में उसकी जांच भी की गई है। उसके रिकवरी का भी प्रयास किया जा रहा है और लापरवाही मिलने पर एफआईआर भी किया जा रहा है। जिस तरह नान घोटाला हुआ, आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
PRAVIN TOGADIA: कर्नाटक में भाजपा की हार पर प्रवीण तोगड़िया का तंज, राम मंदिर और बजरंग बली भी नहीं बचा सकेhttps://ind24.tv/pravin-togadia-pravin-togadias-taunt-on-bjps-defeat-in-karnataka-even-ram-mandir-and-bajrang-bali-could-not-save/
Comments (0)