मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारियां जोरो-शोरो पर शुरू हो गई है। प्रदेश की दोनों पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस के भीतर ही संगठन पर सवाल उठाने और गुटबाजी के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की नैया कैसे पार लगेगी। आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी को घेरा है। उन्होंने यूथ कांग्रेस के चुनाव में पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। लक्ष्मण सिंह ने इस संबंध में ट्वीट कर अपनी बात कही है।
लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि, संगठन के इस महत्वपूर्ण चुनाव में पारदर्शिता होना चाहिए। हम कार्यकर्ताओं का विश्वास कैसे जीतेंगे। यूथ कांग्रेस के चुनाव में नया विवाद 20 लाख वोट पड़े और 8 लाख की गिनती हुई है। 12 लाख रिजेक्ट किए गए है।मैन्युअल रि-ऑडिट की डिमांड की गई है। राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद से ही विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया है।
मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारियां जोरो-शोरो पर शुरू हो गई है। प्रदेश की दोनों पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस के भीतर ही संगठन पर सवाल
Comments (0)