मध्य प्रदेश में चुनावी साल में सभी पार्टियां जोरो- शोरो पर तैयारी में लगी हुई हैं। दिल्ली और पंजाब की सफलता के बाद अब आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की ओर टकटकी लगाए उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। प्रदेश की सभी सीटों पर ‘आप’ चुनाव लड़ेगी। सतना में प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने इसका ऐलान किया।
दरअसल एक दिवसीय दौरे पर सतना पहुंचीं ‘आप’ की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि, इस बार आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। किसी भी पार्टी से न तो कोई समझौता होगा और ना ही गठबंधन होगा। दिल्ली मॉडल और केजरीवाल के नाम पर मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ा जाएगा। भ्रष्टाचार, रोजगार, शिक्षा, बिजली और किसानो के मुद्दों को लकेर प्रदेश में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के अलावा जिलाध्यक्ष, जिला सचिव और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा जिला मीडिया प्रभारी भी मौजूद रहे। बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होंगे। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी लगी हुई हैं।
प्रदेश की सभी सीटों पर ‘आप’ चुनाव लड़ेगी। सतना में प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने इसका ऐलान किया
Comments (0)