MP NEWS - जैसे-जैसे राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल के बीच सियासी जंग लगातार तेज होती जा रही हैं। ( MP NEWS ) दोनों ही दल के नेताओं के बीच खूब चल रहे हैं, शब्दबाण।
कमलनाथ अधिकारियों के खिलाफ धमकाने वाली भाषा का प्रयोग कर रहे हैं
इसी क्रम में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने कमल नाथ पर आरोप लगाया कि, वो अधिकारियों के खिलाफ धमकाने वाली भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इस बयान पर कांग्रेस ने तुरंत शिवराज सिंह का एक पुराना वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि, धमकाने का काम दरअसल वो करते हैं।
कमल नाथ जी को पता नहीं क्या हो गया
सीएम शिवराज सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, कमल नाथ जी को पता नहीं क्या हो गया। देख लूंगा, निपटा लूंगा, आ रहा हूं, लोकसेवक को धमकाना किसी भी हालत में उचित भी नहीं है, नैतिक भी नहीं है। वो भी इंसान है उनका भी सम्मान होना चाहिए। मुंह में आया और कह दिया कि देख लूंगा। क्या देख लोगे? क्या ये भाषा उचित है। इसकी मैं निंदा करता हूं।
शिवराज सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का यह बयान सामने आने के बाद कांग्रेस की तरफ से इस पर पलटवार करने में तनक भी देर नहीं की। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष बवेले ने ट्विटर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, शिवराज जी, कमल नाथ अधिकारियों को धमकाते नहीं हैं, अत्याचार करने वालों को आगाह करते हैं। धमकाने का काम आप करते हैं।
ये भी पढ़ें - Sanjay Raut: पुंछ अटैक पर संजय राउत का BJP पर तंज, बोले – कर्नाटक चुनाव तो आएंगे और जाएंगे
Comments (0)