MP NEWS - मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर प्रशासनिक व्यवस्था का व्यवसायीकरण करने का आरोप लगाया। एमपी के नीमच जिले के जावद में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ( MP NEWS ) दिग्विजय सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी शासित कर्नाटक में एक मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से इस्तीफा देना पड़ा, मगर बीजेपी ने उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए फिर से टिकट दे दिया।
प्रशासनिक व्यवस्था का व्यावसायीकरण BJP के काम करने का तरीका है
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, प्रशासनिक व्यवस्था का व्यावसायीकरण भारतीय जनता पार्टी के काम करने का तरीका है, क्योंकि वह खूब खाओ और खूब खिलाओ में विश्वास करती है। हालांकि, पीएम (नरेन्द्र मोदी) ने कहा था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। वही दिग्विजय सिंह ने इस दौरान यह भी इल्जाम लगाया कि, सरकार साक्षात्कार लिए बिना कुछ लोगों की भर्ती कर रही है।
बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया
कांग्रेस नेता के आरोपों पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि, मध्य प्रदेश ने कई प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है एवं अन्य राज्य इसका अनुकरण कर रहे हैं। अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि, यह बीजेपी सरकार है जिसने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली का इस्तेमाल करने का फैसला किया, लेकिन पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह यह सब नहीं समझ सकते क्योंकि, वह प्रदेश के सबसे खराब सीएम थे।
ये भी पढ़ें - Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, कहा – 2026 में 240 सीटें जीतेगी TMC,2026 में फिर सीएम बनेंगी ममता बनर्जी
Comments (0)