राजधानी रायपुर में हुई बीजेपी की बैठक में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे(SAROJ PANDEY) ने पिछले चुनाव के दौरान हुई रणनीति और तैयारियों पर पार्टी के द्वारा की गलतियों को मान गई हैं। उन्होंने कहा कि, चुनाव के दौरान नतीजे हमारे कार्यकर्ता भांप गए थे। नेताओं को ये बात देर से समझ(SAROJ PANDEY) आई।ये बात कहकर सरोज पांडे ने ये जताने का प्रयास किया कि, इस बार कार्यकर्ताओं की जरूर सुनी जाएगी। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी कह चुके हैं कि टिकट बंटवारे में भी कार्यकर्ताओं की पसंद को तरजीह दी जाएगी।
कांग्रेस पर साधा निशाना
सरोज पांडे ने कहा, कैसी भी लहर हो लेकिन रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा का परचम सदैव ऊंचा रहा है और रहेगा। इस बार जीत का एक अलग कीर्तिमान रचा जाएगा। विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक में सरोज पांडे ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा, यह बोलती कुछ है और करती कुछ है। शराबबंदी के वादे का पूरा न होना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ एक बड़ा विश्वासघात है। जिसका बदला निश्चित रूप से जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस से लेगी।
गौरतलब है कि इस तरह की बैठकों के जरिए भाजपा के नेता इस बात पर पूरा जोर लगा रहे हैं कि, बूथ स्तर पर पार्टी का प्रचार मजबूत हो। सरोज पांडे ने कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र भी सुझाया। उन्हें बताया कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर ही चुनावी जीत का आंकड़ा बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से एकजुटता के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
READ MORE :MP News: जोर शोर से मध्यप्रदेश लाए गए चीतों में से दूसरे चीते उदय की रविवार को मौत
Comments (0)