Bhopal: मप्र कांग्रेस का सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कीजिये और कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में पद पाइए। जी हां कांग्रेस में किसी (MP Election) इनाम की तरह पद बांटे जा रहे है। जो विधानसभा चुनाव से पहले काफी चर्चा में है। मीडिया टीम द्वारा सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किये जा रहे है जिसमे कहा जा रहा है अगर किसी को भी कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में काम करना है तो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस की हर पोस्ट को शेयर कीजिये जिसके बाद सक्रियता के आधार पर जिला और प्रदेश स्तर पर नियुक्ति दी जाएगी।
इन पदों पर की जा रही नियुक्ति
जिसमें प्रदेश सचिव महासचिव और उपाध्यक्ष के पद शामिल है। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम में कसावट लाने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस के इस बदलाव को कमलनाथ की चुनावी रणनीति का एक बड़ा हिस्सा मानकर देखा जा रहा है। कमलनाथ युवा और योग्य लोगों की नई सोशल मीडिया टीम बनाकर बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी करना चाह रहे है। इस अनोखे तरीके से कांग्रेस का पुराने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को जोड़ने पर ज़्यादा फोकस है। जिसे सदस्यता अभियान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
वहीं कांग्रेस द्वारा इस तरह से पद बांटे जाने पर बीजेपी ने निशाना साधा है। भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा का कहना है की कांग्रेस (MP Election) की हालात बहुत खस्ता है। उनके कार्यकर्ता पदाधिकारी भी कमलनाथ की पोस्ट शेयर नहीं कर रहे है।जिसके बाद उनको यह लालच दी जा रही है।कांग्रेस संगठन हर तरफ से कमजोर हो चुंका है।
कांग्रेस को मिलेगा फायदा!
गौरतलब है की चुनावी घमासान अब मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। राजनीतिक पार्टियां अपने हर काम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी कर जनता तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है। फिलहाल अब देखना होगा की कांग्रेस की इस रणनीति से चुनाव में कितना फायदा मिलता है।
Written By- Shoaib Khan
Comments (0)