MP NEWS - मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सिंगरौली पहुंचे। यहां पर कमलनाथ ने एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए राज्य की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि, राज्य के सीएम शिवराज सिंह ने सिंगरौली में आकर वादा किया था कि, इसको सिंगापुर बनाऊंगा, मगर ऐसा हुआ क्या। ( MP NEWS ) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, सिंगरौली सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है।
सिंगरौली विकास की दौड़ में पीछे छूट गया है
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अपार खनिज संसाधनों से संपन्न एवं राज्य प्रदेश को भरपूर राजस्व देने वाला सिंगरौली विकास की दौड़ में पीछे छूट गया है। कमलनाथ ने कहा कि, पंचायती राज को कमजोर कर दिया गया है। जिले में माइनिंग फंड का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। छल-कपट कर नोटों से बनी सरकार, आपसे भी नोट वसूल रही है।
भारत की ऊर्जा राजधानी सिंगरौली में आकर बहुत प्रसन्नता होती है
इस दौरान उन्होंने कहा कि, भारत की ऊर्जा राजधानी सिंगरौली में आकर बहुत प्रसन्नता होती है। मैं यहां की पावन भूमि को प्रणाम करता हूं। सिंगरौली आकर प्रसन्नता तो होती है, मगर साथ-साथ दुख भी होता है, जो जिला अपार खनिज संसाधनों से भरा हुआ है। उस जिले में 20 सालों से भारतीय जनता पार्टी का विधायक होने के बाद भी विकास कोसों दूर है। कमलनाथ ने आगे तंज भके अंदाज में कहा कि, सीएम शिवराज सिंह ने इसी सिंगरौली में आकर कहा था कि, मैं सिंगरौली को सिंगापुर बनाऊंगा। यहां आकर देख रहा हूं सडक़, बिजली, पानी आदि के मामले में आप सब को कितना जूझना पड़ रहा है।
सिंगरौली के युवा रोजगार को तरस रहे हैं
कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जितना राजस्व सिंगरौली मध्य प्रदेश को देता है, उस अनुपात में क्या सिंगरौली के विकास के लिए राशि भाजपा की सरकार द्वारा दी गई। सिंगरौली के युवा रोजगार को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि, आज बड़ा सवाल है कि, इतनी अपार संभावनाएं होने के बाद भी सिंगरौली जिले का हमारा नौजवान काम के लिए तरस रहा है तथा पलायन करने को मजबूर है। बेरोजगारी चरम पर है।
ये भी पढ़ें - Kamal Patel: मंत्री कमल पटेल के साथ जाट समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम शिवराज सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मान
Comments (0)