MP NEWS - मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी करने में लगे हैं। ( MP NEWS ) इस बार कमलनाथ सत्ता में आने के लिए अनेको घोषणाएं कर रहे हैं। एक बार फिर पीसीसी चीफ ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किया बड़ा चुनावी ऐलान
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, प्रदेश की जनता को 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ होगा। आपको बता दें कि, धार के बदनावर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह ऐलान किया है। वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आगे जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आप चाहते हैं 200 यूनिट हाफ तो ये हम देंगे। बीजेपी जनता को गुमराह कर रही है। बीजेपी की सोच में खोट है।
शिवराज अब मुख्यमंत्री नहीं है, यह तो भूमि पूजन मंत्री हैं - कमलनाथ
पीसीसी चीफ ने निशाना साधते हुए कहा कि, शिवराज जी घोषणा करते रहते हैं। वो घोषणा मशीन बन गए हैं या झूठ की मशीन है या भाषण की मशीन है। वो अब मुख्यमंत्री नहीं है, यह तो भूमि पूजन मंत्री हैं। नौजवान हमारा दुखी, किसान दुखी। हमारी माता और बहनों की आवाज जिन्होंने इतने प्यार से अपने बच्चों को पाला पोसा है, वह सुन नहीं सकते। शिवराज सिंह पर तंज भरे अंदाज में कमलनाथ ने कहा कि, मुंह चलाने में प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है। तस्वीर आप सबके सामने हैं।
Comments (0)