MP NEWS - भारतीय जनता पार्टी की 3 पूर्व महिला मंत्रियों ने आज बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की महिला सम्मान योजना पर जमकर निशाना साधा है। ( MP NEWS ) आपको बता दें कि, इस प्रेस कांफ्रेंस को महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व मंत्री रंजना बघेल, सिंधिया समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी और अर्चना चिटनीस ने पत्रकारों से बातचीत की।
कांग्रेस ने महिलाओं के साथ फिर से फरेब की शुरुआत की है
भारतीय जनता पार्टी के ये तीनों पूर्व मंत्रियों ने कांग्रेस की महिला सम्मान योजना पर तीखा कटाक्ष किया हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने महिलाओं के साथ फिर से फरेब की शुरुआत की है। 5 साल पहले कर्जमाफी के नाम का फरेब किया। किसानों के साथ धोखा किया है। वहीं सम्मान पर सवाल उठाते हुए बीजेपी नेत्रीयों ने कहा कि, जो टंच माल महिला को कहे, जो महिलाओं को बेवकूफ कहे, वो क्या महिलाओं का सम्मान करेंगे।
कमलनाथ ने लाडली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना को बंद कर दिया था
भारतीय जनता पार्टी नेत्रियों ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, जनजातीय महिलाओं के मुंह का निवाला छीनने का काम कांग्रेस ने किया था। कमलनाथ ने लाडली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना को बंद कर दिया था। ये क्या महिलाओं का सम्मान करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने 15 महीनों की सरकार में बहनों के लिए कुछ नहीं किया था।
कमलनाथ ने भरे मंच से कहा था कि, मैं आइटम हूं - इमरती देवी
सिंधिया समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि, कमलनाथ ने भरे मंच से कहा था कि, मैं आइटम हूं। उन्होंने जिस प्रकार से महिलाओं का अपमान किया हैं, ऐसे में कोई भी महिला उनका साथ नहीं देगी। इमरती देवी ने आगे कहा कि, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत किसी भी गरीब बेटी की शादी नहीं की। कमलनाथ के घर में महिलाएं हैं भी या नहीं, कहां रहती हैं ये राज्य की जनता को पता नहीं हैं।
Comments (0)